फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 30 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
theft
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 30 लाख की चोरी
विज्ञापन

गुलावठी। नगर के एक मोहल्ला में दिन दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार स्वतंत्रता दिवस पर एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
नगर के मोहल्ला आदर्श नगर श्यौदत्त में राकेश फौजी का मकान है। राकेश व उसकी पत्नी अनीता की मौत हो चुकी है और फिलहाल उनके मकान में बेटी शिवानी और उसके पति कपिल कुमार रहते हैं। पुलिस को शिकायत देकर कपिल कुमार ने बताया कि वह नोएडा की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जबकि उनकी पत्नी सिकंदराबाद के एक कॉलेज से डीफार्मा कर रही है। मंगलवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह दोनों सुबह करीब नौ बजे घर का ताला लगाकर निकले थे। इसके बाद अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी दो अलमारियों में रखे करीब 30 तोले सोने के जेवर, एक लाख की नकदी, एक किलो चांदी के जेवर समेत लाखों का अन्य सामान चोरी कर लिया। दोपहर करीब दो बजे जब वह घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दोनों सेफ खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दो सोने की चेन, तीन सोने के सेट, एक मोती का हार, सोने की अंगूठी, नाक की लोंग समेत लाखों का अन्य सामान गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी ली। इसी बीच भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, शैलेश तेवतिया, अनुराग तोमर, राहुल तोमर, ललित सैनी सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस से चोरी के खुलासे तथा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

शिवानी को कॉलेज में मिलना था सम्मान
मोहल्ला आदर्श नगर, श्यौदत्त निवासी शिवानी सिकंदराबाद के एक कालेज से डी फार्मा कर रही है। मंगलवार को कालेज में शिवानी को सांसद, विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा सम्मानित किया जाना था। जिसके चलते दंपती सुबह ही कालेज निकल गए थे। जिस समय कालेज में शिवानी का सम्मान किया जा रहा था ठीक उसी समय गुलावठी स्थित उसके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच कॉलोनी में चोरी से दहशत
आदर्श नगर श्योदत्त में जिस जगह कपिल का घर बना हुआ है, वह कालोनी के बीचोंबीच स्थित है। चारों ओर मकान बने हुए हैं, इसके बाद भी दिन दहाड़े चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ भी रोष व्याप्त है।
गांव भटौना में 30 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा
करीब 15 दिन पहले क्षेत्र के गांव भटौना में भी बंद मकान का ताला तोड़कर 30 लाख से अधिक की चोरी को अंजाम दिया गया था। पीड़ित प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह गाजियाबाद में अपने बेटे के पास रहते हैं। गांव से उसके भाई ने फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। मौके पर जाकर देखा तो पाया कि 35 तोले सोने, एक किलो चांदी और चार लाख रुपये की नकदी गायब थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

चोरी की वारदात की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। भटौना गांव में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस खुलासे के नजदीक है। जल्द चोरों को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा किया जाएगा। - सत्येंद्र सिंह, सीओ, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed