{"_id":"621d00093b0046049c6bfca8","slug":"theft-bulandshahr-news-gbd234740262","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर के मकान के ताले तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर के मकान के ताले तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कैशियर के मकान के ताले तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी
अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला मोरीगेट में बैंक कैशियर के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। जहांगीराबाद स्थित बैंक में कैशियर के पद पर तैनात संकल्प शर्मा का अनूपशहर में मकान है। शनिवार को वह परिवार के साथ घर का ताला लगाकर अपने पैतृक गांव इटावा गए हुए थे। देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सोमवार देर शाम तक उनके इटावा से अनूपशहर पहुंचने की उम्मीद है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
अनूपशहर कस्बे के मोहल्ला मोरीगेट निवासी संकल्प शर्मा कोपरेटिव बैंक जहांगीराबाद में कैशियर के पद पर तैनात हैं। करीब ढाई माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ है। बताया गया कि शनिवार को वह अपने परिजनों के साथ घर का ताला लगाकर जिला इटावा स्थित अपने पैतृक गांव में देवताओं की पूजा करने गए हुए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उनके मकान का ताला टूटा हुआ देखा और फोन पर संकल्प को घर के दरवाजे का ताला टूटने की जानकारी दी। संकल्प के कहने पर पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सेफ खुली हुई थी और सभी कमरों में सामान बेतरतीब बिखरा पड़ा हुआ था।
देर रात कार रुकी थी घर के बाहर
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब ग्यारह बजे एक स्कार्पियो कार कुछ देर के लिए घर के सामने रुकी थी। अनुमान है कि कार बदमाशों को वहां उतारकर चली गई। इसके बाद बदमाशों ने घर के सभी कमरों को खंगाला। घर के दोनों मंजिलों में चोरी की गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।