फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The youth was beaten up and 50 thousand rupees in cash and mobile were looted

Bulandshahar News: युवक की पिटाई कर 50 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The youth was beaten up and 50 thousand rupees in cash and mobile were looted
खुर्जा में झमका के निकट बंबे के पास हुई लूट के बाद घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित व ग्रामीण । संवाद
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के झमका गांव के पास स्थित राजवाहे की पटरी पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 50 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई की। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बगराई गांव निवासी पंकज ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह खुर्जा बैंक खाते से नकदी निकालने गए थे। उनके पास दस हजार रुपये पहले से ही थे। खुर्जा कस्बे में पहासू रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र से खाता नंबर बताकर उन्होंने 40 हजार रुपये निकलवाए थे। रुपये लेकर वह घर जाने लगे।
विज्ञापन


जब वह झमका गांव से बगराई की ओर जाने वाले रजवाहे की पटरी पर गए तो लगभग 300 मीटर दूरी पर ओवरटेक करते हुए बाइक पर सवार चार युवक वहां आ गए। आरोपियों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। इसके बाद आरोपी पीड़ित से कुल 50 हजार रुपये नकदी और मोबाइल लूटकर बगराई गांव की ओर से भाग गए। आरोपियों ने पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद वह वापस पहासू रोड की ओर गए और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर खुर्जा देहात और खुर्जा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और पीड़ित को खुर्जा कोतवाली लेकर आ गए। वहां पर पीड़ित ने लिखित तहरीर दी।



युवक से नकदी व मोबाइल लूटने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पीड़ित से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed