{"_id":"57cf08144f1c1ba83031910b","slug":"the-women-came-to-the-streets-to-protest-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":" समस्याओं के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली, सड़क, जल निकासी आदि समस्याओं को लेकर मंगलवार को शिवनगर कालोनी की दर्जनों महिलाएं सड़कों पर उतर आई। महिलाओं ने लगभग आधा घंटा दनकौर रोड जाम रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बाद में महिलाएं तहसील दिवस पहुंची और एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। शिवनगर कालोनी की महिलाएं मंगलवार को एकजुट हुईं और करीब 10:30 बजे दनकौर रोड़ पर पहुंच गईं, जहां उन्हाेंने रोड जाम किया।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं का कहना था कि कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कालोनी तालाब में तब्दील हो चुकी है। जलभराव के कारण कालोनी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। वहीं पोल नहीं लगे होने के कारण विद्युत लाइन बल्लियों के सहारे चल रही है। सड़कों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन
आरोप है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।उसके बाद महिलाएं तहसील दिवस पहुंची और एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराया।
एसडीएम ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
सिंकदराबाद देहात प्रधान संतरादेवी का कहना है कि निधि की जो राशि आई थी, क्षेत्र के विकास में लगा दी गई। विकास निधि आने पर शिवनगर में विकास कार्य कराएं जाएंगे।
महिलाओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन
खुर्जा (ब्यूरो)। सिद्धेश्वर मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। गुस्साईं महिलाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी फैल रही है।
इससे मोहल्ले में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान कराने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्रदर्शन करने वालों में सविता, कविता, रजनी, सुमित्रा, राजबाला, प्रिया आदि लोग मौजूद रहे।