फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The woman returning from court after the hearing was shot by the attackers

Bulandshahar News: अदालत से तारीख कर लौट रही महिला को हमलावरों ने मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The woman returning from court after the hearing was shot by the attackers
जिला अस्पताल में गोले लगने के बाद भर्ती घायल महिला पूजा। संवाद
बुलंदशहर। न्यायालय से तारीख कर घर जाने के लिए ई-रिक्शा से बस अड्डे जा रही महिला को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। महिला ने पति और जेठ पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि लगभग सात साल पहले उसकी शादी चोला थाना क्षेत्र के गांव नैथला निवासी हरीश शर्मा के साथ हुई थी। दंपती का छह वर्ष से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार की दोपहर महिला न्यायालय से तारीख कर वापस घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड जा रही थी। आरोप है कि काली नदी पुल पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ई-रिक्शा को रोक लिया और तमंचा निकाल कर गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली महिला के सीधे बाजू में कंधे के पास लगी। घटना के समय रिक्शा में महिला अकेली थी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी ने बताया कि महिला पति व जेठ पर गोली मारने का आरोप लगा रही है। पुलिस घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी की फुटजे खंगाल रही है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed