{"_id":"6ab80af1c424513b7101d784","slug":"salary-of-clerk-and-accountant-withheld-for-failure-to-respond-to-public-information-request-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114397-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जन सूचना का जवाब नहीं देने पर लिपिक और लेखाकार का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जन सूचना का जवाब नहीं देने पर लिपिक और लेखाकार का वेतन रोका
विज्ञापन
खुर्जा। जनसूचना का जवाब नहीं देने पर नगर पालिका में कार्यरत लिपिक मनीष अग्रवाल और लेखाकार सुनील कुमार का वेतन रोका गया है। ईओ ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
ईओ नगर पालिका मोहम्मद अनवर हुसैन ने बताया कि वार्ड सभासद सुनीता सैनी ने जनसूचना अधिकार के तहत लेखाकार सुनील कुमार से सूचना मांगी थी, जिसका सुनील कुमार ने जवाब नहीं दिया था। इस पर उत्तर प्रदेश जन सूचना आयोग की ओर से ईओ के पास जवाब देने के लिए पत्र भेजा गया था।
इसमें ईओ ने 16 मई 2026, 23 जून, नौ जुलाई पर पत्राचार व अन्य समय पर मौखिक रूप से जवाब मांगा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी तरह वार्ड सभासद ने कमलेश सिंह ने आरटीआई के तहत लिपिक मनीष अग्रवाल से जानकारी मांगी लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में मनीष अग्रवाल और सुनील कुमार दोनों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। मनीष को सात अक्टूबर और सुनील को आठ अक्टूबर तक जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी जवाब नहीं दिया जाता है तो दोनों को निलंबित किया जाएगा।