{"_id":"588f8e644f1c1b8a17e81001","slug":"the-vote-sparked-the-imagination-of-half-the-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी ने जगाई मतदान की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी ने जगाई मतदान की अलख
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने सोमवार सुबह रैली निकालकर मतदाताओं में मतदान की अलख जगाई। इसके अलावा एमएस इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सोमवार को सुबह 9.30 बजे एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने अग्रसेन पीजी कॉलेज से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
रैली नगर के चौधरीवाडा,बड़ा बाजार, वैधवाडा, कबाड़ी, हनुमान चौक आदि से होते हुए एमएस इंटर कॉलेज पहुंची। जहां रैली में शामिल महिलाओं से सास्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। रैली में अध्यापिकाओं, आगनबाडी, आशा, साहायिका व अन्य महिला कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विधानसभा पर्यवेक्षक दीपक महेश्कर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार हीरालाल सैनी, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश पांडेय, ईओ अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
वोटर बैंड बांधकर छात्राओं ने किया जागरूक
एकेपी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने महिलाओं के हाथों में बैंड बांधकर उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया। सोमवार को कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ धीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाने के बाद मतदान के स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़कर रैली को रवाना किया।
रैली नगर के कॉलेज रोड होती हुई गांधी रोड, जेवर अड्डे से पुन: कॉलेज पर आकर संपन्न हुई। छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और पट्टिकाएं लेकर लोगोें को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्हाेंने महिलाओं के हाथों में बैंड भी बांधा। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्या मंजू रानी समेत स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।