{"_id":"57e17d8a4f1c1bf63aa8252d","slug":"the-tribute-to-the-martyrs-burned-an-effigy-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फूंका पाक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फूंका पाक का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले को लेकर जिले की जनता में रोष बरकरार है। मंगलवार जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देर शाम नगर के राजेबाबू पार्क के मुख्य द्वार पर कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएवी तिराहे पर एकत्र होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। संगठन मंत्री गौरव सिंह ,मोहित पंडित, चिंटू चौधरी, सुमित कुमार, यतेंद्र चौधरी, अरुण सक्सेना शामिल रहे। नवयुग्त समाज सेवा समिति ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अध्यक्ष अमिर जमशेद, मौ. अकील, राजू सैनी, शैलेश ठाकुर, शहाबुद्दीन मौजूद रहे। समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गौतम, पुष्पेंद्र जाटव, इंद्रजीत सिंह, लेखराज सिंह गौतम, धर्मवीर सिंह आदि शामिल रहे। शिवसेना ने राजेबाबू पार्क में बैठक कर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
सभा में जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा, जितेंद्र सिंह, दलीप सिंह, हरकेश चंद, राजीव कोहली रहे। ऑल इंडिया जमीअत-उल-हवारीन संगठन की जिला कार्यालय पर बैठक में शहीद सैनिकों की आत्मा शांति के लिए दुआ की गई। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद हवारी, जमील अहमद, नसीर अहमद, मौ. रफीक सैफी, आस मोहम्मद मौजूद रहे।
उधर, पूर्व सैनिकों ने डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। इस दौरान कर्नल जयप्रकाश, कर्नल रूप गिरी, कपन सरदार सिंह, कप्तान बदन सिंह राठी, कप्तान जेसी सिंह, सूबेदार निरंजन सिंह, मेजर हरबीर मौजूद रहे।
‘पाक को आतंकी देश घोषित करें’
लोगोंं ने यूएनओ से पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग उठाई। डिबाई में व्यापरियों, भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और स्टूडेंट्स ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकाला। शहीद सैनिकों को चंद्रशेखर पार्क में श्रद्धांजलि दी गई।
गुलावठी में शहीद तिराहे पर भाजपा सहित अनेक हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. जितेंद्र तेवतिया, भाजपा नेता अशोक बिधूड़ी, नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, हरिमोहन पालीवाल, रामजीलाल, शैलेश तेवतिया मौजूद रहे।
खानपुर और बीबीनगर में बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। औरंगाबाद में शिवसेना, व्यापार मंडल और बजरंगदल ने कैंडल मार्च निकाला। स्याना में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला व मेन बाजार तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला भी फूंका। भाजपा के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी, सांसद प्रतिनिधि देवदत्त त्यागी मौजूद रहे।
बुगरासी में सेठ लल्लू प्रसाद विमला देवी कन्या विद्यालय की छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। औरंगाबाद में व्यापार मंडल की बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नरौरा में व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
‘पाकिस्तान से सारे रिश्ते खत्म करे भारत’
खुर्जा/जहांगीरपुर/पहासू/सिकंदराबाद(ब्यूरो)। पाक से सारे रिश्ते खत्म करने की मांग करते हुए लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। पहासू स्थित सुभाष चौक पर नगरवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। मनोज अग्रवाल, वीरेंद्र वैद्य, मलखान, रोहित कौशिक मौजूद रहे। डिवाइन वे ऑफ लाईफ और उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाला।
अभिषेक योगी, रोहित जैन, विपुल, वैभव, श्वेता मौजूद रहे। एबीवीपी और युवा जाटव जागृति मंच ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। हरिओम जाटव, राहुल, लोकेश, राहुल, भागेश्वर मौजूद रहे। जहांगीरपुर स्थित कॉलेज बस स्टैंड पर बजरंग दल ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। रोहित, कपिल, गिरिश, हृदेश, दीपांशु मौजूद रहे। सिकंदराबाद में शिवसैनिकों ने दनकौर तिराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंका।