फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team of Swatantra Bharat Inter College became the winner in the boys category

Bulandshahar News: बालक वर्ग में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज की टीम बनी विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The team of Swatantra Bharat Inter College became the winner in the boys category
बीबीनगर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज चली दो दिवसीय मंडलीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता ट
बीबीनगर। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय मंडलीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसमें अंडर-17 आयु वर्ग में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, बीबीनगर की टीम ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-15 आयु वर्ग में सेंट जोसेफ, मेरठ की टीम ने ही प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। इसलिए निर्णायक मंडल ने मेरठ को विजेता घोषित कर दिया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। कहा की हार-जीत खेल का एक पहलू होता है। हारने वाली टीम को निराश होने की जरूरत नहीं है। हार हमें अधिक परिश्रम की प्रेरणा देती है। जिससे आने वाले समय में हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का संचालन एसबीआई बीबीनगर के शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजय तिवारी, धर्मेंद्र कैथल, बृजेश सिंह, रूपक चौधरी, बृजेश शर्मा, मुनिता पाल व शाहरुख खान, मेरठ रहे। रेफरी की भूमिका शफी-उर्र-रहमान, दीपांशु कश्यप एवं शोभित शर्मा ने निभाई।

विद्यालय की टीम के विजय होने पर प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि छह वर्षों से लगातार सुब्रतो फुटबॉल में बुलंदशहर टीम जीत हासिल कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी।
इस दौरान किशोर, उमेश तेवतिया, विक्रम सिंह, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, प्रवीण, नरेश, दीपचंद सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed