फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team of Sayana and Bibi Nagar stood first in the volleyball competition

Bulandshahar News: वालीबॉल प्रतियोगिता में स्याना और बीबीनगर की टीम रही अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The team of Sayana and Bibi Nagar stood first in the volleyball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में शुक्रवार को ग्रामीण बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में स्याना और बीबीनगर की टीमों ने पहले स्थान पर कब्जा किया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी डॉ.सलोनी गर्ग ने बताया कि जूनियर वर्ग में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में लखावटी की टीम ने पहले और शिकारपुर की टीम ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अरनिया की टीम पहले स्थान पर रही। सब जूनियर बालकों की वालीबॉल प्रतियोगिता में बीबीनगर पहले और पहासू की टीम दूसरे नंबर पर रही। जूनियर वर्ग में बीबीनगर की टीम ने पहला और बुलंदशहर की टीम ने दूसरा और जूनियर सीनियर वर्ग में बुलंदशहर की टीम ने पहला और सिकंदराबाद की टीम ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 49 किलोग्राम भार वर्गकमें अनुष्का पंडित सिकंदराबाद ने पहले और दीशु चौधरी दूसरे स्थान पर रही। 50 किलोग्राम की कुश्ती में कनक अनूपशहर ने पहले व सविता बीबीनगर ने दूसरे स्थान कब्जा किया। जूनियर वर्ग की 53 किलोग्राम की कुश्ती में निधि कुमारी खुर्जा ने पहले और रिंकल बीबीनगर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 53 किलोग्राम की कुश्ती में गरिमा खुर्जा ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में सिकंदराबाद, जूनियर वर्ग में बुलंदशहर और सीनियर वर्ग में बीबीनगर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बताया कि अब विजेता खिलाड़ी जोन स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश और जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार की मौजूदगी में प्रदान किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र अत्री, अभिषेक त्यागी, कुलदीप पूनिया, नूर मोहम्मद, अंकित भाटी, शुभम राणा और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed