फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team of Energy Corporation which went for checking was assaulted, case registered

Bulandshahar News: चेकिंग करने गई ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। वाजिदपुर गांव में चेकिंग करने गई ऊर्जा निगम की टीम से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। इसमें एसडीओ देहात की ओर से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के एसडीओ देहात सुनील राम ने बताया कि मंगलवार को वह टीम के साथ वाजिदपुर गांव में चेकिंग करने के लिए गए थे। जहां पर ऐसे उपभोक्ता चयनित किए गए, जिनका बिल दस हजार रुपये से अधिक बकाया था। उक्त उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं एक मकान में ट्रांसफार्मर से केबल जोड़कर बिजली चोरी करते पाया गया। इस पर टीम की ओर से केबल को जब्त किया गया। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एसडीओ समेत अन्य कर्मचारियों से मारपीट की। वहीं देहात थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शहनवाज और सुलेमान व अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed