फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The streets were jammed again.

फिर जाम हुईं शहर की सड़कें

Tue, 02 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The streets were jammed again.
मंगलवार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) ने दोपहर बाद 12.30 बजे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। बुलंदशहर और सिकंदराबाद में आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


गुलावठी और खुर्जा में 20-20 मिनट तक जाम के झाम ने वाहन चालकों के साथ राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी। गनीमत यह रही कि पुलिस ने जाम को खुलवाने में मुस्तैद रही। दूसरी पाली में जाम की समस्या नहीं बन पाई।
विज्ञापन


बुलंदशहर
सुबह की पाली में नगर के अस्पताल रोड पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और शर्मा इंटर कॉलेज में  परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई और दोपहर बाद 12.30 बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही परीक्षा देकर अभ्यर्थी बाहर निकलने लगे तो अस्पताल रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को जाम खुलवाने में करीब 30 मिनट का समय लग गया। जाम खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली। डीएवी तिहारे पर भी जाम की स्थिति नहीं बन पाई।

खुर्जा
नगर के जेएएस इंटर कॉलेज, रिफाह-ए-आम इंटर कॉलेज और एकेपी इंटर कॉलेज में टीईटी परीक्षा हुई। परीक्षा संपन्न होने पर जब जीटी रोड स्थित रिफाह-ए-आम इंटर कॉलेज से अभ्यर्थी बाहर निकले तो जाम की स्थिति बन गई।

इसी तरह नगर स्थित जेएएस इंटर कॉलेज और एकेपी इंटर कॉलेज में परीक्षा छूटने के बाद जाम की समस्या बन गई। जिसके चलते जीटी रोड और नगर में करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवाकर सभी को राहत दी।

गुलावठी
नगर के मेरठ-बुलंदशहर मार्ग स्थित डीएन इंटर कॉलेज और मुख्य बाजार स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में टीईची परीक्षा हुई।

परीक्षा छूटने पर एक साथ अभ्यर्थियों की भीड़ और उनके साथ आए परिजन जैसे ही वाहन लेकर चलने लगे तो मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

इसी तरह मुख्य बाजार में भी समस्या बन गई। जाम के चलते हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत यह रही कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब 20 मिनट में जाम खुलवाकर सभी को राहत दी। 


सिकंदराबाद
अग्रसेन इंटर कॉलेज में अभ्यार्थीयों ने टीईटी परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान प्रशासन, पुलिस टीम मौके पर डटी रही। परीक्षा शांति पूर्ण संपन हुई।

परीक्षा छूटने पर एक साथ भीड़ के निकलने से दनकौर, जीटी, रोड पर जाम लग गया। पुलिस-ट्रैफिक पुलिस की कड़ी मशक्कत पर आधा  घंटा बाद जाम खुला।

सभी सेंटरों से एक साथ अभ्यर्थियों के निकलने के चलते जाम लगा। पुलिस ने जाम से निपटने की पूरी तैयारी की थी। जल्द से जल्द जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया गया।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed