फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   the Security of traders is Police responsibility

व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस का दायित्व

Thu, 08 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
the Security of traders is Police responsibility
उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी महांसभा में मंचासीन अतिथि। - फोटो : ब्यूरो

उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि आईजी सुजीत पांडेय और अन्य अफसरों ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया। व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस-प्रशासन को सहयोग की भी अपील की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के मोतीबाग स्थित हर्षजेटली गार्डन में व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ आईजी सुजीत पांडेय, डीएम आंजनेय कुमार सिंह, एसएसपी अनीस अहमद अंसारी और मंडल के प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। आईजी सुजीत पाण्डेय ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस का दायित्व है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी उन्हें सहयोग करेंगे तो सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया जा सकता है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि देश निर्माण में व्यापारियों का सबसे अधिक योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले टैक्स से ही गरीबों के हित में योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाया जाता है। डीएम ने व्यापारियों से समय से और पूरा टैक्स अदा करने की भी अपील की। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि व्यापारियों का हित, उनकी सुरक्षा सर्वप्रथम है।

व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन को बेहतर सहयोग करता है तो उसे उतना ही अच्छा सुरक्षा का माहौल मिलता है। समय-समय पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक होती हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के दम पर ही सरकारें चलती हैं।

जो भी सरकार व्यापारियों के हित की बात करती है, सत्ता पर उसी का कब्जा रहता है। उन्होंने पुलिस अफसरों के आगे व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया, जिस पर आईजी, एसएसपी, डीएम ने उचित समाधान का भरोसा दिया।


इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, विकास शर्मा, अभय गर्ग, नीरज जिंदल, दिनेश पंडित, दीपू गर्ग, कमल सचदेवा, मूलचंद्र अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, कल्लन सिंह, मुनेश सिंह, विजय गौड़, गोपाल शर्मा, सुमित माहेश्वरी, राजकुमार गर्ग, विपिन गर्ग, पृथ्वीराज सिंह, रिंकू मित्तल, राकेश मित्तल, विजय गुप्ता, विकास गोयल, संजय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed