फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The rising prices of vegetables are ruining the household budget

Bulandshahar News: सब्जियों के बढ़ते दाम बिगाड़ रहे घर का बजट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The rising prices of vegetables are ruining the household budget
खुर्जा के गांधी मार्ग स्थित सब्जी की दुकान । संवाद
खुर्जा। मानसून में सब्जियों के बढ़ते दाम से घरों के बजट पर असर पड़ रहा है। सब्जियों के दाम पिछले माह की अपेक्षा दो गुना तक बढ़ गए हैं। थोक और फुटकर विक्रेताओं ने भी अपने अनुसार सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी की है। ऐसे में सितंबर माह के बाद ही दाम कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

टमाटर जून माह दस से 20 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था वहीं अब आढ़त पर 60 रुपये, थोक में 70 - 80 और फुटकर में 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। टमाटर की डिमांड 12 महीने तक रहती है। इसलिए लोग इसको जरूर खरीदते हैं। टमाटर के बढ़ते दाम को लेकर लोग ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा भूमिगत होने वाली सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो रही हैं।
इसका असर सब्जियों के दाम में भी देखने को मिला है। बाजार में आलू की कीमत 60 से 80 रुपये प्रति पांच किलोग्राम है। अदरक की कीमत 100 रुपये 160 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। वहीं गर्मी की सब्जी कही जाने वाली अरबी 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार नदीम ने बताया कि किसानों की तरफ से सब्जी के दाम बढ़कर मिल रहे हैं। इस वजह से आढ़तियों को अपने दाम बढ़ाने पड़े। इसका असर थोक व फुटकर दुकानों पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed