{"_id":"589a0c604f1c1b865237992a","slug":"the-reservation-will-not-be-over-backward-dalits-uma","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं होगा दलितों पिछड़ों का आरक्षण : उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नहीं होगा दलितों पिछड़ों का आरक्षण : उमा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जनसभा के दौरान भाजपा उम्मीदवार के साथ केंद्रीय मंत्री उमा भारती।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री साध्वी उमा भारती ने माया-अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा दलित- पिछड़ों के आरक्षण को कतई खत्म नहीं करेगी। संविधान के तहत ही इनको आरक्षण दिया गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो 15 दिनों के भीतर प्रदेश से अपराध और भ्रष्टाचार का खात्मा करके ही दम लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा 250 सीटें जीतकर यूपी की सत्ता संभालने जा रही है। औरंगाबाद में मंगलवार को अनूपशहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि फैशन के दौर में जब फटी जींस लड़कियां पहन सकती हैं तो राहुल गांधी फटा कुर्ता क्यों नहीं पहन सकते।
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस अपराधियों के सहारे ही आई थी। कांग्रेस ने ही देश में नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। अब राहुल-अखिलेश भी मिलकर प्रदेश को लूटने के लिये चल पड़े हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता को सावधान रहकर दोनों युवराजों को रोकना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हो सका वह भला लोगों का कैसे हो सकता है। बाप के दम पर ही बेटा यूपी का मुख्यमंत्री बना था। जनसभा में पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, डॉ. अशोक लोधी, त्रिलोक चंद गुर्जर, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, संजय गुप्ता, डाक्टर प्रमोद लोधी, प्रेम सैनी, श्यामलाल लोधी, मनीष कौशिक, प्रीतम सैनी, ओमप्रकाश गौतम, जयचंद गुर्जर, गौरव लोधी, प्रदीप लोधी आदि मौजूद रहे। जनसभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बलवीर सिंह ने की और संचालन जिला मंत्री नरेश तायल ने किया।
‘मैं ही अनूपशहर से उम्मीदवार हूं’
उमा भारती ने जनसभा में मौजूद भीड़ से अपनी दुहाई देते हुए कहा कि संजय शर्मा नहीं बल्कि मैं ही अनूपशहर से उम्मीदवार हूं। नाम ही इनका इतना प्यारा है कि यह भृगु ऋषि का क्षेत्र है जो गंगा के किनारे बसा हुआ है।
अनूपशहर मेरे लिये इतना प्रिय है कि यहां गंगा बह रही है। इससे मैं इतना प्रभावित हुई थी कि मुझे लगा जैसे कि जन्म जन्मांतर से इस क्षेत्र से मेरा संबंध रहा हो। आज मेरा संजय यहां से उम्मीदवार है यदि मैं विधानसभा का चुनाव लड़ती तो मैं शायद अनूपशहर को ही प्राथमिकता देती।