{"_id":"58fcf3da4f1c1be7648b485d","slug":"the-poor-can-not-afford-to-settle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के निवाले पर अब नहीं डल सकेगा डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के निवाले पर अब नहीं डल सकेगा डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राशन डीलर के खिलाफ आए दिन होने वाले प्रदर्शन को रोकने और गरीबों तक राशन पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने एक प्लान तैयार किया है।
प्लान के तहत गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। डीएम ने एफसीआई गोदाम से लेकर सप्लाई गोदाम और राशन डीलर की दुकान राशन पहुंचना सुनिश्चित कराने के लिए सत्यापन करने की एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी है।
एडीओ पंचायत के सत्यापन की पुष्टी करने की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई है। इन अधिकारियों को सत्यापन का फोटो भी भेजना होगा। जिलाधिकारी ने गड़बड़ी या राशन पहुंचाने में देरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम आंजनेय कुमा गोदाम में सिर्फ 40 फीसदी पहुंचा गेहूं
डीएम आंजनेय ने बताया कि शिकारपुर स्थित सप्लाई गोदाम का निरीक्षण किया तो पता चला कि अभी तक सिर्फ एफसीआई गोदाम से 40 फीसदी गेहूं ही पहुंचा है। जबकि चावल तो 90 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि इस संबध्ंा में एफसीआई के अफसरों से जबाव मांगा जाएगा। साथ ही मंडलायुक्त के भी संज्ञान में डाला जाएगा। ने बताया कि शिकारपुर स्थित सप्लाई गोदाम का निरीक्षण किया तो पता चला कि अभी तक सिर्फ एफसीआई गोदाम से 40 फीसदी गेहूं ही पहुंचा है।
जबकि चावल तो 90 फीसदी पहुंच गया है। डीएम ने कहा कि इस संबध्ंा में एफसीआई के अफसरों से जबाव मांगा जाएगा। साथ ही मंडलायुक्त के भी संज्ञान में डाला जाएगा।