{"_id":"66ccb262c9c865cc17071ebd","slug":"the-person-giving-fake-information-about-canter-robbery-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-120945-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कैंटर लूट की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कैंटर लूट की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलावठी। कस्बे में सैदपुर रोड पर कैंटर लूट की सूचना पर देर रात्रि में पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। पुलिस ने हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कैंटर को बरामद कर लिया। कैंटर को बरामद करने के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद था। इसके चलते आरोपी ने कैंटर लूट की झूठी सूचना दी।
मेरठ निवासी साजिद देर रात्रि गुलावठी में सैदपुर रोड पर अपनी रिश्तेदारी में आया था। पुलिस के मुताबिक कैंटर को लेकर साजिद और उसके रिश्तेदार इमरान के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते इमरान कई लोगों के साथ गुलावठी आ गया। जहां कैंटर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद इमरान कैंटर को लेकर चला गया। इसी बीच साजिद ने पुलिस को फोन कर कैंटर लूट की सूचना दे दी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर की तलाश की।
लूट की सूचना पर हापुड़ पुलिस ने भी सतर्कता बरती और हाफिजपुर थाना क्षेत्र से कैंटर को बरामद कर लिया। जब इमरान से पुलिस ने पूछताछ की तो साजिद का पूरा फर्जीवाड़ा खुल गया। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने के लिए आरोपी साजिद, इमरान, मतलूब, आसिफ व तुफैल व अनस निवासी अहमदनगर जली कोठी, देहली गेट मेरठ का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी इमरान के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।