{"_id":"57432cfe4f1c1b861a690785","slug":"the-municipality-will-run-bulldozer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को चलेगा पालिका का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को चलेगा पालिका का बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 23 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण कर रहे लोगों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अफसर इसे ढहा देंगे। पहले अभियान सोमवार से चलना था।
विज्ञापन
यमुनापुरम में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाया जाना था। अभियान को लेकर अफसरों ने पूरी तैयारी भी कर ली थी। यमुनापुरम में बुलडोजर खड़ा करा दिया गया था।
विज्ञापन
व्यापारी और अतिक्रमणकारियों ने तीन दिन का समय मांगते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की बात कही, जिस पर अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एक्सईएन बीडीए मणिकांत गुप्ता का कहना है कि अतिक्रमणकारियों ने तीन दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही है। तीन दिन का समय दिया गया है। गुरुवार से बीडीए कार्रवाई करेगा।