फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The miscreant accused of snatching the chain from the shopkeeper was injured in an encounter

Bulandshahar News: दुकानदार से चेन झपटने का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreant accused of snatching the chain from the shopkeeper was injured in an encounter
​सिकंदराबाद में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ स्थल पर पड़ा तमंचा। स्रोत: पुलिस
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी दुकानदार से सोने की चेन झपटने के आरोपी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश, उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश ग्राहक बनकर आए थे और दुकानदार के गले से चेन झपटकर भाग गए थे।
विज्ञापन


सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात में पुलिस टीम जेवर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बदमाश बाइक को पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने गांव प्रानगढ़ को जाने वाले रास्ते पर बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायल अवस्था में उसके साथी सहित गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान नगर के मोहल्ला रामबाड़ा निवासी शिवम और उसके साथी रोहित के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, बिना नंबर की बाइक, लूटी गई चेन (पीली धातु) बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाशों ने गत बुधवार को मोहल्ला कायस्थवाड़ा बड़ा दरवाजा निवासी दुकानदार कपिल अग्रवाल के गले से सोने की चेन झपट ली थी। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed