फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The mercury dropped one more degree, Thursday was the coldest day

Bulandshahar News: एक डिग्री और लुढ़का पारा, बृहस्पतिवार रहा सबसे ठंडा दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped one more degree, Thursday was the coldest day
बदायूं मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी लगातार अपना असर दिखा रही है। कोहरे के साथ बादल छाये रहने से बृहस्पतिवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्यिस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में घना कोहरा व हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना होगा।
जिले में बीते तीन दिनों में मौसम एकदम से बदल गया है। न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सर्द हवा भी तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार-बुधवार की रात तापमान गिरने से सबसे ज्यादा ठंडी रही। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल, यह सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हवा के आगे धूप बेअसर रही। कोहरा व बादल छाये रहने से सूर्यदेव के कभी-कभार ही दर्शन हुए। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता 53 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रेगिस्तानी व हिमालयी क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवा की गति बढ़ने से आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में और भी गिरावट के आसार हैं। आने वाले दिनों में घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed