{"_id":"6af20c21d486fa77fd05e2d3","slug":"the-last-date-for-submitting-internal-examination-marks-is-the-30th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-170379-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आंतरिक परीक्षा के अंक जमा करने की अंतिम तारीख 30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आंतरिक परीक्षा के अंक जमा करने की अंतिम तारीख 30
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षा के अंक जमा करने को लेकर विश्वविद्यालय ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
इसके तहत जिन छात्र-छात्राओं ने आंतरिक परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी लेकिन किसी कारणवश उनके अंक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं, ऐसे विद्यार्थियों के अंक ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए महाविद्यालय को शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा कि भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा नहीं होगी।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से आंतरिक परीक्षा के ऑफलाइन अंक स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद किसी भी महाविद्यालय के ऑफलाइन अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को आंतरिक परीक्षा के अंकों की हार्ड कॉपी जमा करने के साथ ही सॉफ्ट कॉपी भी विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी dyregistrarconf@ ccsuniversity.ac.in पर भेजनी होगी। ई-मेल महाविद्यालय की अधिकृत ई-मेल आईडी से ही भेजना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसके तहत जिन छात्र-छात्राओं ने आंतरिक परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी लेकिन किसी कारणवश उनके अंक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं, ऐसे विद्यार्थियों के अंक ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए महाविद्यालय को शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा कि भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से आंतरिक परीक्षा के ऑफलाइन अंक स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद किसी भी महाविद्यालय के ऑफलाइन अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को आंतरिक परीक्षा के अंकों की हार्ड कॉपी जमा करने के साथ ही सॉफ्ट कॉपी भी विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी dyregistrarconf