फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The inspection found hanging locks at two schools

निरीक्षण में दो स्कूलों पर लटके मिले ताले

Fri, 17 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
The inspection found hanging locks at two schools
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का विभागीय टीम के साथ-साथ प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम से लेकर शिक्षा के स्तर, साफ-सफाई व शिक्षकों की अनुपस्थिती जैसी विभिन्न खामियां मिली। दो स्कूलों पर तो ताले ही लटके मिले। जिन दो स्कूलों पर ताले लटके मिले की प्रधानाध्यापिकाओं को तत्काल प्रभाव के निलंबित कर दिया गया।

साथ ही एक प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षकों के एडवांस में अवकाश प्रार्थना पत्र रखे जाने के कारण तीन प्रधानाध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।  बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बुधवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के 175 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण में विभाग सहित दूसरे सरकारी कार्यालयों के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय वैर फस्ट और प्राथमिक विद्यालय जाहिदपुर पर ताला लटका मिला। इसके चलते प्रधान अध्यापिका सुमनलता और संगीता को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय ककोड़ नंबर दो की प्रधान अध्यापिका सायरा बानो द्वारा शिक्षिका सुचिता साहू और बबीता देवी के एडवांस में अवकाश प्रार्थना पत्र रखे होने के चलते उसे भी निलंबित कर दिया है। इसी तरह अन्य स्कूलों के निरीक्षण में सात अध्यापक गायब मिले, जिनके वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।


बीएसए की चेतावनी है कि जिले के सभी स्कूलों का निरीक्षण होगा। एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर हुए निरीक्षण में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में काफी खामियां पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed