फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The information about a youth drowning in a canal turned out to be fake, police caught him from a liquor shop

Bulandshahar News: युवक के नहर में डूबने की सूचना निकली फर्जी, शराब ठेके से पुलिस ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी रविन्द्र उर्फ रब्बू अपनी मौसेरी बहन की शादी शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार शाम गांव नरसेना गया था। समारोह के दौरान शराब के नशे में नहर में कूद गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 16 घंटे तलाश के दौरान नहर में नहीं मिलने पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें नशेड़ी युवक को देखा गया। पुलिस ने उसे शराब के ठेके से पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना नरसेना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अपने परिवार के साथ मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव नरसेना बृहस्पतिवार की शाम आया था। शादी समारोह का कार्यक्रम नहर पुल के समीप मैरिज हाेम में चल रहा था। उसी दौरान रविन्द्र ने शराब पी ली। जिसके बाद नशे की हालत में करीब देर रात नौ बजे नहाने के लिए नहर में कूद गया। जिसको वहां मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने दो बार नहर से निकाल लिया। जिसके बाद तीसरी बार नहर में कूद गया। फिर किसी ने उसे बाहर निकलते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर सर्च अभियान चलाया। घटना की सूचना पर एसडीएम स्याना गजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने रात में नहर में तलाश किया। शुक्रवार की सुबह पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से नरसेना नहर पुल से लेकर भगवंतपुर झाल तक तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसेना पुलिस ने नहर पुल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। दौलतपुर कलां मार्ग पर लगे कैमरे में दौलतपुर की तरफ युवक जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जानकारी करती हुई दौलतपुर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शराब ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अभी नशे की हालत में है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed