{"_id":"589221594f1c1b0e23e801db","slug":"the-helicopter-not-landed-in-phasu-mahant-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहासू में नहीं उतरा महंत आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहासू में नहीं उतरा महंत आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहासू कस्बे में आयोजित बीजेपी के फायरब्रांड नेता महंत आदित्यनाथ की सभा अंतिम वक्त पर प्रशासन की परमिशन नहीं मिलने से कैंसिल हो गई। महंत आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्ष हिंमाशु मित्तल के मोबाइल के जरिए मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
संबोधन के दौरान उन्होंने प्रशासन पर उड़नखटोला नहीं उतरने देने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन ने परमिशन देने की बात कहते हुए आरोपों को निराधार बताया है। गोरखपुर के सांसद और गोरखनाथ मंदिर के महंत आदित्यनाथ की पहासू कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन
भाजपाइयों का आरोप है आरोप है कि प्रशासन की ओर से अंतिम समय तक अनुमति न मिलने के कारण योगी आदित्यनाथ नहीं आ पाए। सुबह 11 बजे शाम चार बजे तक लंबे इंतजार के बाद जब योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे तब उन्होंने जिलाध्यक्ष हिंमाशु मित्तल के मोबाइल के जरिए मौजूद जनसभा को बागपत से संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह शिकारपुर विधान सभा प्रत्याशी अनिल शर्मा के समर्थन में आने वाले थे लेकिन प्रशासन ने उनका उड़नखटोला कस्बे में नहीं उतरने दिया। महंत ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए प्रदेश में सत्ता आने पर किसानों को तत्काल गन्ना भुगतान करने, किसानों का कर्ज माफ करने, की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध-यांत्रिक कट्टीघरों को बलपूर्वक बंद किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सिंह राघव और संचालन इंजीनियर राजीव राघव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष हिंमाशु मित्तल, मुंशीलाल गौतम, महेंद्र बाल्मिकी,विकास चौहान,हर्ष चौधरी, शंभू सिंह, उदयवीर सिंह, रामकुमार चौहान, मलखान सिंह, राजबाला सैनी मौजूद रहे।
योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए अनुमति प्रदान की गई थी - उमाशंकर एसडीएम शिकारपुर
योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर प्रशासन ने सभी को गफलत में रखा। काफी प्रयास के बाद भी प्रशासन की ओर से अनुचित तरीके से अनुमति दी गई। इसके चलते डेढ़ घंटे तक बागपत में ही हेलीकाप्टर हवा में ही मंडराता रहा। ऐसे में मोबाइल के जरिए जनसभा को संबोधित कराया गया। - हिमांशु मित्तल, जिला अध्यक्ष भाजपा