फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The furious form of the Ganges; the road, Forest Department land, and vegetation continuously being swallowed by erosion.

Bulandshahar News: गंगा का रौद्र रूप, कटान से लगातार समा रही सड़क, वन विभाग की जमीन व पेड़-पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The furious form of the Ganges; the road, Forest Department land, and vegetation continuously being swallowed by erosion.
अहार क्षेत्र में इस तरह हाे रहा वन विभाग की भूमि का कटान और बह रहे पेड़-पौधे। संवाद
आहार/अनूपशहर/नरसेना/नरौरा। गंगा का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आहार के सिद्ध बाबा घाट पर तेज कटान से पक्का श्मशान घाट गंगा में समा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार कटान से सीसी सड़क, वन विभाग की जमीन और पेड़-पौधे भी बह रहे हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर रोहन चौधरी ने बताया कि विभाग की करीब 500 बीघा जमीन बह चुकी है। इसके साथ ही 1200 से अधिक पेड़-पौधे भी गंगा में समा गए हैं। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण आहार क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। गंगा की धारा सिद्ध बाबा घाट की ओर मुड़ने से कटान तेज हुआ है। अनूपशहर में भी गंगा घाटों से सटकर बह रही है। इससे किसानों की जमीन और फसलें प्रभावित हुई हैं। एई ड्रेनेज अमित किशोर ने बिजनौर से पानी छोड़े जाने को इस स्थिति का कारण बताया।
विज्ञापन

नरौरा के गंगा बैराज पर पिछले चौबीस घंटे में जलस्तर में आठ हजार क्यूसेक की गिरावट आई है। सिंचाई विभाग हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से डाउनस्ट्रीम में 86,985 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गत गुरुवार को यह निकासी 1,11,969 क्यूसेक थी। बैराज से एलजीसी नहर में 8,099 क्यूसेक और पीएलजीसी नहर में 4618 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज पर जलस्तर में और गिरावट आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed