फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The five-kilometer road from Karanpur to Karnavas turn will be four-lane

Bulandshahar News: करनपुर से कर्णवास मोड़ तक पांच किलोमीटर की सड़क होगी फोरलेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The five-kilometer road from Karanpur to Karnavas turn will be four-lane
अनूपशहर। कस्बे के लोगों को अब जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग करनपुर से कर्णवास मोड़ तक पांच किलो मीटर दूरी तक सड़क को फोरलेन बनाने जा रहा है। इसके निर्माण पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस परियोजना से अलीगढ़ व बुलंदशहर रोड से आने वाले वाहनों को जाम से राहत मिलेगी। छोटी काशी के नाम से विख्यात गंगा नगरी अनूपशहर में महाशिवरात्रि, दशहरा, कार्तिक पूर्णिमा, नवरात्र के अलावा हर पूर्णिमा व अमावस्या पर्व पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का गंगास्नान के लिए आवागमन रहता है। जिसमें श्रद्धालुओं का निजी वाहनों से आवागमन अधिक होता है।
विज्ञापन

अनूपशहर गंगापुल दिल्ली से रुहेलखंड व उत्तराखंड की ओर जाने वाला कम दूरी का मार्ग होने की वजह से सवारी वाहन के अलावा बड़ी तादाद में व्यवसायिक वाहनों का आवागमन रहने से लोगों को जाम की समस्या व हादसों से दो चार होना पड़ता है। इन सब समस्याओं के मद्देनजर लोकनिर्माण विभाग द्वारा बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर गांव करनपुर से बुलंदशहर बस स्टैंड से बाईपास होते हुए अलीगढ़-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर अलीगढ़ अड्डे से गांव लच्छमपुर पर कर्णवास मोड़ तक की डबललेन सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल शर्मा ने बताया कि मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed