{"_id":"5890d04b4f1c1b8a17e81a48","slug":"the-finance-minister-our-studies-may-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री जी, सस्ती कराएं हमारी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तमंत्री जी, सस्ती कराएं हमारी पढ़ाई
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बजट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट पेश होने में कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। प्रत्येक वर्ग की नजरें आम बजट पर टिकी हुई हैं। हर कोई अपने लिए बजट में राहत चाहता है। छात्र भी वित्त मंत्री से अपने लिए कुछ खास चाहते हैं। छात्रों को उम्मीद है कि बजट में इस बार छात्रों के लिए भी वित्त मंत्री कुछ घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
छात्र चाहते हैं कि वित्त मंत्री महंगी होती शिक्षा को सस्ता बनाएं , ताकि मध्यम और गरीब वर्ग के छात्र भी हायर एजुकेशन ले सकें। छात्र चाहते हैं कि वित्त मंत्री उन्हें महंगी शिक्षा से निजात दिलाएं। इसके अलावा छात्र यह भी चाहते हैं कि चिकित्सीय सुविधा में भी छात्रों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
परिवहन में भी छात्रों को छूट दी जाए। स्टूडेंट्स का कहना है कि हायर एजूकेशन के लिए जिले के छात्रों को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में सरकार यहां पर उच्च शिक्षा वाले सरकारी कॉलेज भी खुलवाए।
विज्ञापन
शिक्षा बेहतर करने के साथ सरकार को छात्रों को स्वास्थ्य सेवा में भी छूट देनी चाहिए। ताकि छात्रों का इलाज सुगम हो सके। आकांक्षा सिरोही, छात्रा
मध्यम और गरीब तबके के छात्र हायर एजुकेशन नहीं ले पाते हैं। शिक्षा इतनी महंगी है कि सिर्फअमीर छात्र ही पढ़ाई पूरी कर पाते हैं। मोनिका सिंह, छात्रा
वित्त मंत्री जी को छात्रों के लिए परिवहन सेवा में भी छूट देनी चाहिए। छात्रों के लिए परिवहन सेवा सस्ती होनी चाहिए।
शैलेंद्र तोमर, छात्र
वित्त मंत्री जी को छात्रों का हित देखना चाहिए। गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों की परेशानी को देखते हुए पढ़ाई सस्ती करनी चाहिए। चंचल, छात्रा
महंगी शिक्षा के कारण कई छात्र हायर एजुकेशन से वंचित रह जाते हैं। वित्त मंत्री को छात्रों की इस परेशानी का निदान निकालना चाहिए। छविकांत गौढ़, छात्रा
हायर एजुकेशन महंगी होने के कारण कई छात्र पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। सरकार को ऐसे छात्रों का भी बजट में ध्यान रखना चाहिए। कृष्ण कुमार, छात्र