{"_id":"588781164f1c1ba333cf4d62","slug":"the-final-day-of-the-43-candidates-in-the-political-arena-occupied-rhythm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 43 प्रत्याशियों ने सियासी मैदान में ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 43 प्रत्याशियों ने सियासी मैदान में ठोकी ताल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दौरान लोगों की तालाशी लेते सीआरपीएफ के जवान।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मददेनजर नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को बसपा, भाजपा, सपा, कांग्रेस और रालोद के प्रत्याशियों समेत 63 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
खुर्जा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बंशी पहाड़िया ने नामांकन किया। सपा कांग्रेेस गठबंधन में खुर्जा सीट कांग्रेस को मिली है। बंशी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। शिकारपुर सीट से कांग्रेस के उदयकरन दलाल ने नामिनेशन फाइल किया। अनूपशहर सीट से रालोद के होशियार सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा की अनीता लोधी राजपूत ने नामांकन किया। सदर से सर्व सम्भाव पार्टी ने नॉमिनेशन किया। कुल मिलाकर अनूपशहर विधानसभा से अंतिम दिन 14 नामांकन, स्याना से सात नामांकन, बुलंदशहर से नौ नामांकन, सिकंदराबाद से एक नामांकन, खुर्जा से चार नामांकन, डिबाई से सात नामांकन और शिकारपुर से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र आनंद राज की रिपब्लिक सेना की तरफ से लाल सिंह जाटव ने डिबाई से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दानवीर खदाना, छोटेलाल जाटव, योगेश्वर जाटव, नैन सिंह जाटव, राजेश जाटव, विमल जाटव आदि रहे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि बुलंदशहर से कर्नल रूप गिरी, शिकारपुर से कर्नल जयप्रकाश सिंह, अनूपशहर से कर्नल पी. वशिष्ठ, खुर्जा से मेजर राजवीर सिंह, स्याना से प्रदीप सिरोही ने नामांकन किया है।
बता दें कि विधानसभा क्षेत्र बुलंदशहर, खुर्जा, शिकारपुर, स्याना, अनूपशहर, सिकंदराबाद और डिबाई में अब तक 100 से अधिक प्रत्याशी विभिन्न दलों और स्वतंत्र रुप से नामांकन कर चुकेे हैं। अब 25 जनवरी को स्क्रूटनी होगी और 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा।
फोर्स के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
नरौरा व रामघाट इलाके में सीओ डिबाई दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। नगर-कस्बों के अलावा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों मतदान केंद्रों वाले ग्रामों में भी मार्च निकाला गया। नरौरा में अणु विहार कालोनी गेट से सीओ डिबाई दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए दीनदयाल चौक पर संपन्न हुआ।
राजघाट, पिलखना, बेलौन के बाद रामघाट थाना क्षेत्र में रामघाट, जरगवां, रामपुर व बछेड़ा आदि में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में इंस्पेक्टर नरौरा संजय कुमार पांचाल, एसओ रामघाट बृमेश कुमार यादव, एसआई महेंद्र सिंह, भूपेंद्रनाथ यादव अर्द्धसैनिक बलों के साथ मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव में नामांकन का समय बीत गया है। 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी