फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The family went to a wedding, thieves ransacked the house

Bulandshahar News: शादी में गया परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चोरों ने देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबरपुर में दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। पीड़ित परिवार शादी में गया हुआ था। शाम को लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव अंबरपुर निवासी पीड़ित अमित कुमार ने तहरीर दी। बताया कि 26 फरवरी की सुबह वह परिवार के साथ अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए शिकारपुर क्षेत्र के गांव नंगला लुफ्तअलीपुर गए हुए थे। वहां से शाम को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी और लॉकर भी खुला हुआ था। चोरों ने घर के अंदर से सोने-चांदी के जेवरात, 10 जोड़ी कीमती कपड़े, 20 हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed