फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The family kept sleeping, thieves stole cash and jewellry worth lakhs

Bulandshahar News: सोता रहा परिवार, चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping, thieves stole cash and jewellry worth lakhs
घटना की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी।  - फोटो : bulandshahr
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मामऊं में एक घर में परिवार के सदस्य सोते रहे और चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जाग होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मामऊं निवासी रॉबिन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात को वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गए थे। उनके बराबर वाले कमरे में ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह जब वह सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। जबकि, अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने बताया कि देर रात में जब सभी परिजन सो रहे थे उसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। साथ ही कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 1.50 लाख रुपये की नकदी व उनकी पत्नी के सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार सुबह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अधिकारी जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही बैंक से निकाली थी रकम
पीड़ित ने बताया कि उसका अहमदगढ़ के ही एक बैंक में जमाखाता है। वारदात से एक दिन पूर्व ही वह बैंक से 1.40 लाख रुपये की नकदी निकाल कर लाया था। जिसे उसने घर की अलमारी में रख दिए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी को पहले से ही मालूम था कि रॉबिन ने बैंक से रकम निकालकर घर में रखी हुई है। इसी के चलते साजिश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - बीबी चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed