{"_id":"57e01fc04f1c1b190aa835c8","slug":"the-eviction-team-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम को घेरा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के चलते टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर वापस जाना पड़ा। सोमवार को नगर पालिका टीम प्रभारी ईओ इंजीनियर पदम सिंह, कर अधिकारी चंद्र भूषण, लिपिक इरफान त्यागी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए जेवर रोड पहुंची।
विज्ञापन
पालिका की टीम ने सड़क किनारे खड़े रेहडी, ठेला संचालक कांहा प्रजापति, पप्पू, प्रमोद, अमित, धर्मा, संजय, पप्पी, फरीद, विजय किशन, ओम प्रकाश सैनी, बनवारीलाल सैनी, अमित सैनी, नन्हे सैनी, रूपा सैनी, ओमी सैनी आदि दुकानदारों का अतिक्रमण करने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन
चालान की कार्रवाई से रेहडी- ठेली संचालक भड़क गए और उन्होंने पालिका की टीम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते पालिका टीम को अतिक्रमण अभियान को बीच में ही छोड़कर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
प्रभारी ईओ पदम सिंह ने बताया कि पालिका ने रेहडी-ठेली वालों के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था की है। नियत किए गए स्थान पर रेहडी-ठेली लगाएं। अभियान जारी रहेगा।