फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The district's boxing talents are honing their skills at the Khelo India camp.

Bulandshahar News: खेलो इंडिया कैंप से निखर रहीं जिले की बॉक्सिंग प्रतिभाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
The district's boxing talents are honing their skills at the Khelo India camp.
खेलो इंडिया कैंप में प्रशिक्षक के साथ बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में खेलो इंडिया बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र जिले की प्रतिभाओं को लगातार निखार रहा है। यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं। वर्तमान में पांच से 17 वर्ष आयु वर्ग के करीब 45 खिलाड़ी नियमित रूप से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

यहां वर्ष 2022 से खेलो इंडिया के तहत बॉक्सिंग कैंप संचालित है। प्रशिक्षक सचिन शुक्ला ने बताया कि पहले जनपद में नियमित बॉक्सिंग प्रशिक्षण नहीं मिलता था। कैंप शुरू होने के बाद बच्चे इससे जुड़ते गए और राष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते हैं।
विज्ञापन

तनु कपासिया ने सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रियांशी ने जूनियर क्लस्टर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। यशराज ने विद्याभारती की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिनी ने अंडर-15 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 11 वर्षीय सोहम का चयन झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्टेट हॉस्टल के लिए हुआ है।
सचिन ने बताया कि अधिकतर खिलाड़ी मध्यम और गरीब वर्ग से आते हैं। करीब चार साल पहले ये खिलाड़ी बॉक्सिंग की बारीकियों से परिचित नहीं थे। नियमित प्रशिक्षण और लगातार मेहनत से इनकी प्रतिभा में निखार आया है।
खिलाड़ी अब जिला स्तर से आगे बढ़कर मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। इनका लक्ष्य भविष्य में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है।

खेलो इंडिया केंद्र क्या है
खेलो इंडिया केंद्र केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना का हिस्सा हैं। ये जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए संचालित किए जाते हैं। इनमें संबंधित खेल के लिए प्रशिक्षक और प्रशिक्षण की व्यवस्था होती है। देश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग खेलों के केंद्र संचालित हैं। बुलंदशहर में टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed