फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The district resonated with Ganpati Bappa's cheer

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा जनपद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The district resonated with Ganpati Bappa's cheer
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा जनपद
विज्ञापन

बुलंदशहर। गत दिनों गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ गणेश की उपासना की गई। आखिरी दिन मंगलवार को चतुर्दशी पर जनपद में जगह-जगह गणपति की मूर्तियों का श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान जनपद गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश उत्सव के तहत मंगलवार को चतुर्दशी रही। इस दौरान गणेश उत्सव के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने गणेश की मूर्तियों का विधिविधान के साथ विसर्जन किया। निश्चित समय पर श्रद्धालु घर में विराजमान मूर्ति को विसर्जित करने के लिए गंगा नदी आदि के अलावा नगर के वलीपुरा स्थित नहर पर पहुंचना शुरू हो गए। वह गणपति बप्पा के जयकारे लगाते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए गंगा नदी और नहर आदि पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूरे विधिविधान के साथ गणेश की मूर्ति को विसर्जित किया। गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने भागीदारी की। कोई मूर्ति विसर्जन के लिए पैदल तो कोई बाइक आदि से गंगा नदी और नहर पर पहुंचा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन दिखाई दिया। पंडित नरेश शर्मा का कहना है कि भगवान गणेश की आराधना करने मात्र से ही सारे विघ्न दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed