फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The devotees dip in ganga on Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 15 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुगरासी/डिबाई/अनूपशहर/ नरौरा
अमर उजाला ब्यूरो/बुगरासी/डिबाई/अनूपशहर/ नरौरा Updated Wed, 15 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The devotees dip in ganga on Ganga Dussehra
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला

गंगा दशहरा पर्व पर क्षेत्र के सभी गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घाटों पर व्यवस्था न होने के कारण महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। गंगा स्नान दशहरा के पावन पर्व पर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर, बसीबांगर, फरीदाबांगर आदि गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विज्ञापन


पुलिस व्यवस्था सही नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं के बीच ही पशु को भी नहलाया गया। किसी घाट पर चेंजिंग रूम नहीं होने के कारण महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, नरौरा के गांधीघाट, बासीघाट, नरवरघाट, दूधाधारी आश्रम के अलावा रामघाट एवं राजघाट के गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


अनूपशहर गंगातट पर चाकचौबंद इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं डुबकी लगाई। गंगापुल व बबस्टर गंज स्नान घाटों पर मेला प्रशासन ने पानी में बेरीकेटिंग, गोताखोरों व नावों की तैनाती की। गाजियाबाद पीएसी की फ्लड प्लाटून गंगा में लगातार मोटरवोट से गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डिबाई क्षेत्र में कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरौरा, नरवर, रामघाट गंगातटों पर लोगों ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। सूर्य भगवान को तर्पण किया। धर्म प्रेमियों ने आश्रमों पर भंडारे आयोजित किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed