{"_id":"58864a774f1c1bbc7ecf44e8","slug":"the-death-of-the-innocent-drowned-in-toilet-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के टैंक में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के टैंक में डूबकर मासूम की मौत
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमला नगर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान परिसर में बन रहे शौचालय के टैंक में डूबकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद टैंक में भरे पानी के ऊपर मासूम का चप्पल तैरता दिखा तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। टैंक के अंदर से निकालकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जंक्शन चौकी क्षेत्र के विमला नगर कॉलोनी निवासी छोटे लाल का तीन वर्षीय बेटा कुश रविवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान के बाहर बने खुले पड़े शौचालय के टैंक में गिर गया।
विज्ञापन
टैंक में पानी भरा होने के कारण कुश उसमें डूब गया। अचानक कुश के गायब होने से परिजन परेशान हो गए। गली-मोहल्ले में काफी खोजबीन की। तीन घंटे बाद किसी की नजर शौचालय के टैंक में भरे पानी के ऊपर तैरते बच्चे के चप्पल पर पड़ी। लोगों ने टैंक के अंदर उतर कर देखा तो मासूम कुश मिल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन