फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The couple went to Poland from Solrbot Gangayatra

सोलरबोट से गंगायात्रा पर निकला पोलैंड का दंपति

Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The couple went to Poland from Solrbot Gangayatra
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के इरादे से सोलर मोटर वोट से गंगा यात्रा को निकले पोलैंड निवासी दंपति बुधवार रात अनूपशहर पहुंचे। पोलैंड  निवासी जर्नलिस्ट थामस व उनकी पत्नी एना के पॉलर लोगों  को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा गंगा व वन्य जीवों की डाक्युमैंट्री बनाने के लिए ऋषिकेश से गंगा सागर तक के अभियान पर निकले हैं।

अनूपशहर के लाल महादेव गंगाघाट पर बुधवार रात बसेरा कर बृहस्पतिवार सुबह पुरोहित रवि शास्त्री ने थामस दपत्ति से धार्मिक विधिविधान से गंगा पूजन कराया। इस दौरान दंपति ने अनूपशहर गंगातट पर लगने वाले कार्तिक मेला के बारे में नागरिकों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


दंपति ने ज्योतिषाचार्य इंद्रमोहन शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर अनूपशहर की धार्मिक व एेतिहासिक पृष्ठभूमि तथा भारतीय संस्कृति व ज्योतिष विद्या के बारे में भी विस्तार से जाना। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य डॉक्यूमेंट्री बनाना तथा लोगों को गंगा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के बारे मे जागरूक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed