फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The city struggled with traffic jams due to board exams and Monday market

Bulandshahar News: बोर्ड परीक्षा व सोमवार बाजार के चलते जाम से जूझा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jams due to board exams and Monday market
सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लाइन संवाद
बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा और सोमवार बाजार के चलते शहर पूरा दिन जाम से जूझता रहा। जाम की समस्या सबसे अधिक कालाआम, भूड़ रोड, अस्पताल रोड, काली नदी रोड और चांदपुर रोड के अलावा कई जगह बनी। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे जहां वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूं तो शहर में हर रोज जगह-जगह जाम की समस्या से वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका एक कारण यह भी है कि शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण की भरमार है। साथ ही जगह-जगह सड़क किनारे खड़े होने वाले बेतरतीब वाहन भी इसका कारण बनते हैं। प्रत्येक सोमवार को नुमाईश मैदान में सोमवार बाजार लगता है। इसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यहां जाने के लिए भूड़ चौराहा रोड व कलक्ट्रेट से चांदपुर रोड होते हुए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर सुबह 10 बजे के बाद दोपहर बाद तक जाम की समस्या से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां ई-रिक्शा के कारण भी जाम लगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र कालाआम के नजदीक वाले विद्यालय रहे। इनमें गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज, जेपी जनता इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा डीएवी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालय शामिल रहे। दो पालियों में चली परीक्षा के चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ दोपहिया या फिर चार पहिया वाहन से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और बाजार आने वाले लोगों व वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की समस्या बन गई। ऐसे में सबसे अधिक जाम की समस्या काआलाम के आसपास रही। चौक बाजार स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज और मेडिकल मार्केट के पास एफबीएम इंटर कॉलेज में परीक्षा होने के कारण अंसारी रोड, अस्पताल रोड, चौक बाजार, अंबर सिनेमा मार्ग और लल्लाबाबू चौराहे के आसपास भी लोगों व वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह भी विफल साबित होते नजर आए।


जहां भी जाम की सूचना मिली, तत्काल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भेजकर हटवा दिया गया। लेकिन सोमवार को परीक्षा और साप्ताहिक बाजार होने के कारण वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ जिस कारण जाम की समस्या जगह-जगह बनी रही। - संजय वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed