{"_id":"686bfd7b3f47a9ba2b090546","slug":"the-budget-was-approved-four-months-ago-till-now-neither-drains-nor-roads-have-been-built-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108612-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार महीने पहले बजट हुआ मंजूर, अब तक नालियां बनीं न सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार महीने पहले बजट हुआ मंजूर, अब तक नालियां बनीं न सड़कें
विज्ञापन
खुर्जा की चमन विहार कॉलोनी में हुआ जलभराव । संवाद
खुर्जा। नगर पालिका क्षेत्र की नई कॉलोनियों में सड़क व नाली के निर्माण के लिए शासन की ओर से चार महीने पहले बजट की मंजूरी मिल गई थी। इसमें एक करोड़ रुपये की धनराशि शासन से प्राप्त हुई थी, लेकिन वास्तविकता देखी जाए तो कॉलोनियों में अभी तक कोई निर्माण नहीं हो सका।
नगर पालिका परिषद में 15 वें वित्त आयोग के तहत फरवरी माह में एक करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव पास हुआ था। इसमें नगर निकाय क्षेत्र में आने वाली नई आवासीय कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए कार्य कराए जाने थे, लेकिन अधिकांश कॉलोनियों में अभी तक कार्य नहीं हो सके हैं। जहां मानसून से पहले पानी की निकासी की व्यवस्था करना और गड्ढा मुक्त मार्ग बनाना था।
वहीं, अभी भी चमन विहार कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी, माता घाट कॉलोनी, भीम नगर कॉलोनी, नेहरूपुर, नगला कोठी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में पैदल चलना भी मुश्किल है। बारिश के मौसम में इन कॉलोनियों में बुरा हाल हो जाता है। नाली की सुविधा नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। चमन विहार कॉलोनी निवासी निगमेंद्र सिंह ने बताया कि जलभराव के संबंध में कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
मानसून के मौसम में कॉलोनियों में गंदा पानी भर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बदबू व मच्छरों का भी सामना करना पड़ रहा है। भीम नगर कॉलोनी निवासी कैलाश गौतम का कहना है कि कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।