{"_id":"65b016469a8019bc680bad37","slug":"the-body-of-a-young-man-who-drowned-in-palda-jhal-was-found-30-kilometers-away-after-nine-days-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1001-293268-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पलड़ा झाल में डूबे युवक का शव नौ दिन बाद 30 किलोमीटर दूर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पलड़ा झाल में डूबे युवक का शव नौ दिन बाद 30 किलोमीटर दूर मिला
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के पलड़ा झाल में 13 जनवरी की रात को बाइक समेत सलेमपुर निवासी साजिद (18) गिर गया था। पिछले नौ दिनों से पुलिस और पीएसी की टीम युवक की तलाश कर रही थी। सोमवार रात को पलड़ा झाल से 30 किलोमीटर दूर अलीगढ़ की बरोठा नहर में उसका शव मिला।
पहासू थाना प्रभारी चंद्रवीर चौहान ने बताया कि पलड़ा झाल से सलेमपुर जाते वक्त पुराने पुल पर बाइक समेत साजिद नहर में गिर गया था। तब परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। तब से स्थानीय गोताखोर व पीएसी के तैराक युवक की तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद बाइक तो बरामद हो गई थी, लेकिन साजिद नहीं मिल सका।
सोमवार शाम को अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज थाना की पुलिस की ओर से बरोठा नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना दी गई। इस पर साजिद के परिजनों को वहां भेजा गया, जिन्होंने शव की शिनाख्त साजिद के रूप में की। मंगलवार को पीएम के बाद अलीगढ़ पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया।