फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of a young man was found hanging from a mango tree in Khurja

Bulandshahar News: खुर्जा में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a mango tree in Khurja
खुर्जा में पेड़ पर लटके मिले शव के बाद मृतक गोविंद उर्फ मोंटी का फाइल फोटो । संवाद
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर दौलत गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की। मामले में तहरीर नहीं दी गई है। खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि शहबाजपुर दौलत गांव स्थित आम बाग में युवक का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंच कर देखा कि पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर युवक लटका हुआ था। युवक ही पहचान गांव निवासी गोविंद उर्फ मोंटी (25) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों से पूछताछ की गई और जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मंगलवार रात को गोविंद बिना बताए घर से चला गया था। बुधवार सुबह जब उसकी तलाश की गई तो बाग में पेड़ से उसका शव लटका मिला। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमा दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed