फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of a 12th class student was found hanging from a noose

Bulandshahar News: फंदे से लटका मिला 12वीं के छात्र का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The body of a 12th class student was found hanging from a noose
पहासू। कस्बे के मोहल्ला पठानटोला में बृहस्पतिवार रात को 12वीं कक्षा के छात्र बिलाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


पठान टोला मोहल्ला निवासी शमीम ने बताया कि उनका पहासू कस्बे में दवा केंद्र है। बृहस्पतिवार रात को जब वह दुकान से अपने घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर उनका 17 साल का बेटा बिलाल फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने किसी तरह बिलाल को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने बिलाल को मृत घोषित कर दिया। पहासू थाना प्रभारी का कहना है कि किशोर की मौत की जानकारी मिली थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed