फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The bank has given shoppers who refuse to take 10-10 coins

बैंक ने दिए 10-10 के सिक्के दुकानदारों ने किया लेने से मना

Mon, 23 Jan 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 23 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
The bank has given shoppers who refuse to take 10-10 coins
बैंक द्वारा दिए गए सिक्कों को कोतवाल को दिखाता पीड़ित राजपाल सैनी। - फोटो : ब्यूरो

बैंक द्वारा दिए गए 10 रुपये के सिक्कों को नकली बताते हुए दुकानदारों ने लेने से मना कर दिया है। पीड़ित जब सिक्कों को लेकर बैंक पहुंचा तो बैंककर्मियों ने सिक्कों को असली बताते हुए वापस लेने से मना कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी राजपाल सैनी ने बताया उसका नगर के जिला सहकारी बैंक में खाता है। सोमवार को उसने अपने खाते से एक हजार रुपये निकाले थे। कैशियर ने उसे पांच सौ-सौ के नोट व पांच सौ रुपये के 10-10 के सिक्के दे दिए। राजपाल ने बताया कि जब वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गया तो दुकानदारों ने सिक्कों को नकली बताते हुए लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदारों के सिक्के नहीं लेने पर वह वापस बैंक गया और कर्मचारियों को दुकानदारों द्वारा सिक्कों को नकली बताते हुए नहीं लेने की बात बताई। बैंक कर्मचारियों ने सिक्कों को असली बताते हुए वापस लेने से इनकार कर दिया। राजपाल ने कोतवाली में बैंक मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed