फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The ancestors were bid farewell by donating water and performing tarpan.

Bulandshahar News: जलदान कर विदा किए पितृ, किया तर्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The ancestors were bid farewell by donating water and performing tarpan.
अनूपशहर में गंगा किनारे पितरों का तर्पण करते लोग। संवाद
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। जिले में रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गंगा घाट आस्था से सराबोर रहे। पितरों की विदाई से पहले उनके अपनों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद जलदान के साथ तर्पण कर उन्हें विदा किया। गंगा घाटों पर हर-हर गंगे का जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिले भर के गंगा घाटों पर गंगा स्नान रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। जिले के अलावा आसपास इलाके से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। जलदान कर पितरों को विदा करते समय श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से धार्मिक विधान के अनुरूप पूजन कराया।
विज्ञापन

अमावस्या पर जलदान के साथ ही पृथ्वी लोक से पितरों की विदाई हो जाती है। वहीं, गंगा किनारे घाटों पर काफी भीड़भाड़ रही। अधिकतर श्रद्धालु निजी वाहनों से पहुंचे। अनूपशहर में भी बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल और कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार की देर शाम से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान के बाद लोगों ने पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 पुलिसकर्मियों को विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया। सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध पक्ष का समापन होता है। इसे पितृ अमावस्या, महालया अमावस्या और पितृ मोक्ष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन विशेष महत्व है। इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है, जिनका श्राद्ध पहले नहीं किया जा सका। इसी तरह अहार क्षेत्र में सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।

अनूपशहर में गंगा किनारे पितरों का तर्पण करते लोग। संवाद

अनूपशहर में गंगा किनारे पितरों का तर्पण करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed