फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The 15 years of salary, pension

बड़ा घपलाः 15 साल तक 37 कर्मियों को दी गई वेतन के बराबर पेंशन

Mon, 28 Nov 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 28 Nov 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
The 15 years of salary, pension
रुपये

पावर कारपोरेशन के खुर्जा खंड में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से 37 रिटायर्ड कर्मचारियों को 15 साल तक उनके वेतन के बराबर पेंशन दी जाती रही। मामला संज्ञान में आने पर लाभार्थियों से 20 लाख रुपये की रिकवरी कर ली गई। अब एसई ने एक्सईएन से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


साथ ही ज्यादा पेंशन लेने वालों और पेंशन जारी करने वाले क्लर्क को नोटिस जारी किया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि हेड कैशियर की मिलीभगत से खुर्जा खंड से पेंशन ले रहे 37 रिटायर्ड कर्मियों को 15 साल से उनके वेतन के बराबर ही पेंशन का भुगतान किया जा रहा था।
विज्ञापन


बदले में वसूली करने का भी शक है। करीब 60 -70 लाख रुपये ज्यादा पेंशनर्स को बांट दिए गए। पिछले दिनों मामले की जानकारी होने पर आरोपी क्लर्क का ट्रांसफर गाजियाबाद के लोनी कर दिया गया।  आरोपी क्लर्क और सभी 37 पेंशनर्स को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने कर्मियों से 20 लाख रुपये की रिकवरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्लर्क और पेशनर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कहां तक कर्मचारियों और अफसरों की मिलीभगत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed