{"_id":"6a9d040b2028e9083e07bd5a","slug":"thar-overturns-after-crashing-through-divider-on-bulandshahr-s-numaish-flyover-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 की रफ्तार में पलटी थार: रात के अंधेरे में बेखौफ दौड़ाई गाड़ी, डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 की रफ्तार में पलटी थार: रात के अंधेरे में बेखौफ दौड़ाई गाड़ी, डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की हालत गंभीर
Sun, 06 Sep 2026 11:53 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:53 AM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। फ्लाईओवर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लोहे की रेलिंग व बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
100 की रफ्तार में पलटी थार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के नुमाइश फ्लाईओवर पर शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे कालाआम चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ जाते समय हुआ।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। फ्लाईओवर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लोहे की रेलिंग व बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग उखड़ गई और थार कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से कार हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण हादसा होना सामने आया है। घायलों का इलाज चल रहा है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।