{"_id":"68334e8b80362160b5088910","slug":"tension-between-two-parties-over-the-board-of-the-community-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134565-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिरादरी वाले बोर्ड को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिरादरी वाले बोर्ड को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन
सिकंदराबाद जुनेदपुर गेट के बाहर लगा बोर्ड जमा लगों की भीड़ समझते पुलिसकर्मी सवाद
सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव जुनेदपुर के बाहर गेट पर लगाए गए जातीय बोर्ड को लेकर दो बिरादरी के लोग रविवार को आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं सूचना पर तहसीलदार धर्मवीर भारती भी मौके पर पहुंचे और लोगों को नियम अनुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही देर शाम बोर्ड को हटा दिया गया
गांव जुनेदपुर के एक पक्ष के लोगों ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व नेशनल हाईवे पर स्थित गांव के गेट के बाहर दूसरी बिरादरी के लोगों ने एक बोर्ड लगा दिया गया था। जिस पर यदुवंशी ग्राम जुनेदपुर के साथ ही अहीर रेजिमेंट हक है हमारा लिखा हुआ है। जबकि गांव में उनकी जाति बाहुल्य है। कम संख्या होने के बावजूद भी दूसरी बिरादरी के लोगों ने अपने नाम से बोर्ड लगा दिया। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
रविवार शाम एक बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर गांव के गेट पर पहुंच गए, जैसे ही बोर्ड लगाने वाले पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह भी इकट्ठा होकर गेट पर पहुंच गए और दोनों जातियों के लोग एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। साथ ही देर शाम पुलिस प्रशासन ने वहां से बोर्ड को हटवा दिया है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि तहसीलदार धर्मवीर भारती को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।