फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature increased by 4 degrees in two days

Bulandshahar News: दो दिन में 4 डिग्री बढ़ा तापमान, कहीं अधिक तो कहीं कम हुई बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 4 degrees in two days
गांव नैथला में हो रही झमाझम बारिश। संवाद
बुलंदशहर। जिले में लगातार बादल छाए हुए हैं। कभी-कभार धूप भी निकल रही है। मंगलवार को कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई। पिछले दो दिन में तापमान चार डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि लगातार बारिश होने के कारण पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह के शुरू होने से पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो गई थी। अभी जिले में कहीं अधिकतम तो कहीं कम बारिश हुई है। लगातार बादल छाने और बारिश जारी रहने से तापमान कम होने पर उमस से भी राहत मिली। सोमवार की रात भर बादल छाए रहे। दिन निकलते ही धूप निकली। करीब 12 बजे अचानक फिर बादल मंडराए और कहीं अधिक और कहीं बूंदाबांदी हुई। तहसील सदर के गांव नैथला में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद फिर धूप निकली।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 81 फीसदी और हवा की गति पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बादल छाए रहेंगे। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना भी बरकरार है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed