फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature increased by 4 degrees in three days

Bulandshahar News: तीन दिन में 4 डिग्री बढ़ा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिन में चार डिग्री तापमान बढ़ गया। साथ ही हवा की गति कम होने से बढ़ी उमस पसीने छुड़ा रही है। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

भादों माह की शुरूआत होते ही लगातार बादल छा रहे हैं। इस बीच धूप-छांव जैसा मौसम भी लगातार बन रहा है। रोजाना धूप निकलने के साथ बादल भी छा रहे हैं। शनिवार सुबह को भी पूरा दिन खिली धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही। ऐसे मौसम के बीच तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में बढ़ी उमस ने पसीने छुड़ाने का काम किया। 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

आर्द्रता कम होकर 64 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि शुक्रवार को आर्द्रता 74 फीसदी थी। हवा की गति भी कम होकर पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि लगातार बारिश की संभावना बन रही है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हवा की गति कम होने के कारण उमस बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले छह दिन में इस तरह रहा तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम तापमान
26 अगस्त - 32 - 26 डिग्री सेल्सियस
27 अगस्त - 32 - 26 डिग्री सेल्सियस
28 अगस्त - 31 - 26 डिग्री सेल्सियस
29 अगस्त - 31 - 26 डिग्री सेल्सियस
30 अगस्त - 32 - 27 डिग्री सेल्सियस
31 अगस्त - 35 - 27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed