{"_id":"573f41f94f1c1bfe16ac6e96","slug":"temperature-exceeded-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 44 पार, दो दिन बाद राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 44 पार, दो दिन बाद राहत के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
तेज धूप और लू के थपेड़े हर किसी को अपना शिकार बना रहे है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे आमजन समेत पशु-पक्षी सब बेहाल रहे। वहीं, मौसम विशेषज्ञ मंगलवार से बूंदाबादी के आसार जता रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को जबरदस्त गर्मी पड़ी। आलम यह है कि कूलर और पंखा चलाने के बाद भी पसीना आ रहा है। प्रचंड धूप झुलसा रही है तो पशु-पक्षी बूंद-बूंद पानी तलाश में भटक रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
दोपहरी लोगों को बेचैन कर रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं, मौसम विशेषज्ञ विवेकराज ने बताया कि कि अगले दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। अंधड़ के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन