{"_id":"59189a5c4f1c1b0f3c85152e","slug":"temperature-breaks-again-mercury-hits-45-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 45 डिग्री पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 45 डिग्री पर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ध्ाूप में बचाव करती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज तपिश और लू ने रविवार को लोगों को फिर से बेहाल किया। तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अभी गर्मी से राहत की कम उम्मीद जता रहे हैं।
मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी आसमान में बादल छाने के साथ बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला भी जारी रहा। मगर, तपिश में कमी नहीं आई। दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। आमजन और बेजुबान सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
दोपहर के समय तो स्थिति यह बन जाती है कि सब छांव की तलाश और बचाव के तरीके अपनाने लगते हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री रहने व मंगलवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय आसमान साफ है और तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। इससे जल्द निजात नहीं मिलने वाली। अब अगले कई दिन तक तापमान कम होने की संभावना नहीं बन रही।